Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

Crime news : भाभी की गला दबाकर हत्या फिर देवर ने खा लिया जहर

 



करनाल : घरेलू विवाद के चलते पहले देवर ने गला दबाकर भाभी की हत्या कर दी। गंभीर हालत में बाइक से कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।घटना के बाद देवर ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत चिंताजनक बनी हुई है।


 घरौंडा थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर-नौ बडवाला निवासी रमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार में दो भाई और तीन बहन है। जिसमें बड़ी बहन रूपा की शादी 15 साल पहले करनाल के निसिंग थानाक्षेत्र के गांव औंगद निवासी राजेश के साथ हुई थी। बहन रूपा की 12 वर्षीय बेटी है।


आरोप है कि रूपा का पति राजेश और उसका भाई शराब पीते थे। बहन जब भी विरोध करती थी तो परिवार में झगड़ा हो जाता था। एक अक्तूबर को भाई रमन को सूचना मिली की उसकी बहन का परिवार में झगड़ा हो गया है। झगड़े में बहन को अस्पताल लेकर गए है। जिसके बाद भाई रमन अपने परिवार के साथ कल्पना चावला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में उपचार के दौरान रूपा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पुलिस बयान में मृतक महिला की बेटी ने हत्या के मामले का खुलासा किया। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रूपा और चाचा प्रवीण का एक अक्तूबर शाम करीब सात बजे झगड़ा हो गया था। जिसके बाद चाचा ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी।


उसके बाद चाचा बाइक पर मां को लेकर अस्पताल चला गया। करीब एक घंटे बाद आरोपी चाचा घर वापस आया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। लोगों ने जब हालत बिगड़ी देखी तो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर आरोपी चाचा का उपचार चल रहा है।


ससुराल के लोग पहले भी कर चुके मारपीट

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि रूपा के साथ उसके पति राजेश, देवर प्रवीण और सास सुमित्रा ने पहले भी कई बार मारपीट की। उसको घर में परेशान किया जाता था। कई बार महिला ने फोन पर अपने भाई को आपबीती भी बताई। घर में रोजाना के क्लेश के चलते वह परेशान रहती थी। विरोध करने पर ससुराल वाले मारपीट करते थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


डेस्क

No comments