Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैरिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 15 मामलों में तीन का निस्तारण, भूमि विवाद के सर्वाधिक मामले

 


बलिया : उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित  संपूर्ण समाधान दिवस मे एक बार फिर छाए रहे भूमि विवाद के मामले। छठ के त्योहार के बावजूद कुल 18 मामले आए। सभी के सभी भूमि विवाद से संबंधित थे। तीन का निस्तारण किया गया।15 को फिर निस्तारण के लिए संबंधित विभागों में भेज दिया गया।

 काली प्रसाद वर्मा निवासी चकिया ने बताया कि लगातार पिछले 10 संपूर्ण समाधान दिवस पर भूमि विवाद को हल करने के लिए आवेदन पत्र दे रहे है।हमारी शिकायत को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी तरह से सरिता देवी पत्नी सैनिक राजकुमार ठाकुर निवासी लालगंज ने चांदपुर में खरीदी गई जमीन पर कब्जा दिलाने के गुहार लगाई। राजाराम केसरी दलन छपरा ने शिकायत की कि उनके मारुसी खेत पर दबंग खेती नहीं करने दे रहे हैं। कार्रवाई की जाए। रहमत अली निवासी मधुबनी ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने मेरे पिता से जबरन जमीन बैनामा करा लिया है। मनोज कुमार निवासी मठ जोगिंदर गिरी ने भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया। इसी तरह से गुलजार गोड़  निवासी भगवानपुर, रामकृष्ण यादव निवासी मुरली छपरा, महेश राम चकिया सहित कुल 18 लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रस्तुत किया। समाधान दिवस में हल्दी, बैरिया, दोकटी, रेवती के पुलिस उप निरीक्षक के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा डीप सिंह, बैरिया पंकज मिश्रा व तहसील स्तरीय अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।


By- Dhiraj Singh

No comments