Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष बने हर्ष वर्धन सिंह व मंत्री यश तिवारी

 


दूबेछपरा, बलिया : अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा बलिया में डा० संजय मिश्र के नेतृत्व में "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद" इकाई की प्रथम बैठक हुई। जिसमे 'जिला संयोजक' वैभव प्रताप गिरी तथा 'बलिया नगर मंत्री' अतुलित पांडेय की उपस्थित में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न सदस्यों को इकाई के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया व उनके दायित्वों के कार्यभार सौपे गए। जिसमे अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा इकाई अध्यक्ष के रूप में हर्ष वर्धन सिंह को सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। 

वही में यश तिवारी को मंत्री, शिवम प्रजापति को उपाध्यक्ष, सूरज सिंह को उपाध्यक्ष, राज मिश्र को सह मंत्री सोशल मीडिया, अंशु सिंह को SFO संयोजक संजीव सिंह को सहमंत्री ,विकाश गोंड को क्रीड़ा संयोजक, उत्कर्ष तिवारी को SFS पद का कार्यभार सौंपा गया। 

बैरिया नगर इकाई की बैठक में विकाश मिश्र को नगर सह मंत्री, अमित कुमार को नगर सह मंत्री, आर्यन मिश्र को SFD संयोजक, सूर्यनंशु सिंह को RKM संयोजक तथा सोनू कुमार गोंड को SFS संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया।


                   


रिपोर्ट : राज वर्धन सिंह 'ललू'

No comments