Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिथिलेश पांडेय को कम्प्यूटर एप्लीकेशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर गौरवान्वित है क्षेत्रवासी

 


 रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर- 14 के मूल निवासी विरेन्द्र कुमार पाण्डेय के सुपुत्र मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने नगर क्षेत्र का मान बढ़ाया है | उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के  इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय के कंप्यूटर एप्लीकेशन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त की है | यह सम्मान उन्हें 9 नवंबर 23 को विश्वविद्यालय की सताईसवें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल तथा वाइस चांसलर प्रोफेसर वंदना सिंह ने प्रदान की| इन्होंने अपना शोध ' डिटेक्शन आफ फिशिंग वेबसाइट यूजिंग मशीन लर्निंग ' में डॉ० मुनीन्द्र कुमार एवं प्रोफेसर बी. बी. तिवारी के सुपरविजन में निर्धारित समय तीन वर्ष में ही पूरा किया है| वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डिपार्मेंट आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) के पद पर कार्यरत है | इस उपलब्धि पर नगर सहित उनके परिवार में खुशी का माहौल है | इष्ट मित्रों उन्हें मिष्ठान खिलाकर  इस उपलब्धि पर बधाई दी | वे अपना शोध कार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जारी करने की इच्छा रखते हैं|


पुनीत केशरी

No comments