Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक रेवती के सुनील सिंह अध्यक्ष व राधेश्याम पांडेय मंत्री निर्वाचित

 


 रेवती (बलिया) बीआरसी रेवती पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रेवती के ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सुनील सिंह और श्री राधेश्याम पाण्डेय निर्विरोध अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बेरुआरबारी अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह और संजय दुबे बेरुआरबारी मंत्री उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री राजेश पाण्डेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, बैरिया अध्यक्ष-मंत्री सुनील सिंह एवं प्रवीण ओझा,गड़वार अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने ब्लॉक इकाई को धन्यवाद देते हुए संगठन उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षक हित की आवाज को बुलंद करने पर जोर देने को कहा। कार्यक्रम का संचालन अजित सिंह ने किया।जिला संगठन मंत्री चन्द्रावती तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण को बधाई देते हुए कार्यसमिति गठित करने के लिए निर्देशित किया।

    संजय,नीरज उपाध्याय, अजित सिंह,अमित कुमार दुबे,सोनू दुबे,राजीव सिंह,राजेश सिंह पीकू,राजन गुप्ता,दीपक तिवारी,राकेश,सन्तोष सिंह,राजेश गौतम,विनोद कुमार,दीपक सिंह ,प्रभात सिंह,गणेश सिंह समेत ब्लॉक के समस्त शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


पुनीत केशरी

No comments