Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे हनुमत सेवा ट्रस्ट के आजीवन सदस्य सेवानिवृत संग्रह अमीन ओम प्रकाश पाण्डेय, शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि





रतसर (बलिया) जनऊपुर निवासी सेवानिवृत्त संग्रह अमीन ओमप्रकाश पाण्डेय (69) का निधन शनिवार को उनके पैतृक आवास पर हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले कि ओमप्रकाश पाण्डेय संग्रह अमीन के पद से सेवानिवृत होने के बाद धर्म में रूचि रखते थे। इसीलिए उन्होंने अपने जीवन काल में हनुमत सेवा ट्रस्ट की स्थापना की थी,और इस ट्रस्ट के आजीवन सदस्य रहे। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। रविवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय, प्रेमनारायन पाण्डेय,राजदेव पाण्डेय, मारकण्डेय पाण्डेय,राजकुमार गुप्ता,दीनदयाल राम,रामनाथ राम मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments