Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भव्य रूप से मनेगी हनुमत जयंती वर्षगांठ




गड़वार (बलिया) क्षेत्र के गांव जनऊपुर में झंडा समिति के तत्वाधान में हनुमत जयंती की 74 वीं वर्षगांठ दीपावली के दिन भव्य रूप से मनाया जाएगा। झंडा समिति के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने बताया कि 11 नवम्बर से दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत राम-नाम संकीर्तन,प्रवचन, संगोष्ठी व नारदी मुकाबला का आयोजन किया गया है। बारह नवंबर को दिन में मनी पाण्डेय द्वारा लोकगायन, फलहारी महाराज द्वारा संगीतमय प्रवचन के साथ ही रात में मुन्ना सिंह व्यास  छपरा (बिहार) एवं बिट्टू तिवारी सिवान (बिहार) के बीच नारदी मुकाबला होगा। इसी क्रम में साहित्यिक संस्था निर्झर की तरफ से जनऊबाबा गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष उस प्रतिभा को दिया जाता है, जो विशिष्ट प्रतिभा से गांव व जनपद का नाम रोशन किया हो।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments