Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी सहित परिवार के चार लोग घायल

 


रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के चौबेछपरा गांव में बीती रात आधा दर्जन से अधिक लोगो ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. नंदकुमार की पत्नी जोन्हिया देवी सहित परिवार के चार लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया।

बताया जाता है कि दोनो पक्षो के बीच पुराना विवाद है। जोन्हिया देवी गांव चौबेछपरा में रहती है। उसकी बेटी व पौत्र बाहर रहते हैं।छठ पर्व पर गांव आए थे। पुराने विवाद के चलते सोमवार की रात ढोडा यादव का पक्ष अचानक लाठी डंडा के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसके चलते 70 वर्षीय सेनानी पत्नी जोन्हिया देवी,40 वर्षीय बेटी शैलकुमारी, पौत्र 24 वर्षीय मंगल,18 वर्षीय आदित्य,15 वर्षीय रोशन घायल हो गए। सूचना मिलते ही  एसएचओ रोहन राकेश सिंह ने सभी घायलो का सीएचसी पर उपचार कराया।गंभीर रुप से घायल सेनानी पत्नी व उसकी बेटी को बलिया रेफर कर दिया। एसएचओ ने बताया कि प्राप्त तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मारपीट में संलिप्त सभी फरार है।  हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन तहसील इकाई बांसडीह के अध्यक्ष शिवशंकर श्रीमाली ने उक्त घटना की निंदा करते हुए हमलावरो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने की मांग प्रशासन से की है।


पुनीत केशरी

No comments