Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शशिकांत ओझा अध्यक्ष तो संतोष सिंह बने शिक्षकों के मंत्री



हल्दी, बलिया । प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी का चुनाव गुरुवार को बीआरसी केन्द्र हल्दी के प्रांगण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शशिकांत ओझा को अध्यक्ष तथा संतोष सिंह को मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव परिणाम से खुश शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। 

निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव अधिकारी ने प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए विद्यासागर दुबे तथा शशिकांत ओझा ने नामांकन किया। वहीं, मंत्री पद पर आदर्श सिंह तथा संतोष सिंह चुनावी रण में कूद गये। अपरान्ह तीन बजे तक चले मतदान प्रक्रिया में 299 के सापेक्ष 277 वोट पड़े। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किया। इसके मुताबिक 186 मत पाकर शशिकांत ओझा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, और विद्यासागर दुबे को 98 मत से पराजित कर दिया। वहीं, 172 वोट पाकर संतोष सिंह मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। आदर्श सिंह को 103 मत मिला। दो वोट अवैध हो गया। 



रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments