Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ईश्वर प्रदत्त मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म : गंगा सागर मिश्र

 



छठ पूजा के व्रती महिलाओं में किया साड़ी सेट,फल फूल , सूप,नारियल आदि सामग्रियों का वितरण


दुबहर। क्षेत्र के ओझा कछुआ निवासी समाज सेवी गंगासागर मिश्रा ने अपने आवास पर शुक्रवार को जरूरतमंद छठ व्रतियों को छठ व्रत के लिए साड़ी सेट, सूप, नारियल, फल-फूल आदि का वितरण किया। छठ व्रत का संपूर्ण सामान पाकर छठ व्रती महिलाएं एवं पुरूष बहुत खुश नजर आए। 

इस मौके पर समाजसेवी गंगासागर मिश्र ने कहा कि पर्व-त्योहारों में जरूरतमंदों की सेवा करना बहुत ही श्रेयस्कर एवं महान कार्य है। कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य अपने स्वार्थ में लिप्त हो चुका है। वह अपने हित में दिखावे के लिए निरर्थक रूपए-पैसे बर्बाद करता है। लेकिन मानव सेवा के नाम पर कुछ नहीं करता। जबकि ईश्वर प्रदत्त मानव की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। 

इस मौके पर भुवनेश्वर मिश्रा, कुबेर मिश्रा, पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्रा, सीताराम मिश्रा, पशुपति मिश्रा, पप्पू मिश्रा, दिनेश चौबे, कुलदीप दुबे, किशोर पांडेय, संदीप गुप्ता, मनीष गुप्ता धनजी, कृष्णकांत यादव, रामसागर यादव, भुंड राजभर, भरत राजभर, जयराम शर्मा, क्षितेश्वर पासवान आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट : - नितेश पाठक

No comments