Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कामायनी एक्सप्रेस 10 दिसम्बर से बलिया रेलवे स्टेशन से मुम्बई के लिए चलेगी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 


बलिया : यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं 11072/11071 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (कामायनी एक्सप्रेस) का बलिया रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार करने का निर्णय किया गया  है । इसी क्रम में 10 दिसम्बर,2023 से बलिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं० 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कामायनी एक्सप्रेस) को बलिया से 12:45 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी,औड़िहार,वाराणसी कैण्ट,बनारस के रास्ते मुम्बई के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 

इस गाड़ी के प्रस्थान का शुभारंभ बलिया स्टेशन पर आयोजित एक समारोह से  बलिया के लोकसभा सांसद वीरेन्द्र सिंह, द्वारा  गाड़ी सं 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कामायनी एक्सप्रेस) को 12:45 हरी झण्डी दिखाकर रवाना  किया जाएगा।  इस क्रम में गाड़ी सं- 11072 कामायनी एक्सप्रेस गाड़ी 10 दिसम्बर 2023  से बलिया से 12:45 बजे  प्रस्थान कर,गाजीपुर सिटी से 14:00 बजे, औड़िहार से 14:50 बजे तथा वाराणसी कैण्ट से16:00 बजे छुटकर मुम्बई के लिए प्रस्थान करेगी । वापसी यात्रा में लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स से चलने वाली  गाड़ी सं 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (कामायनी एक्सप्रेस) वाराणसी से 19:55 प्रस्थान कर औड़िहार से 20:50 बजे,गाजीपुर सिटी से 21:30 बजे छुटकर रात 22:35 बजे बलिया पहुँचेगी ।


By- Dhiraj Singh

No comments