Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छेड़खानी का वांछित आरोपित गिरफ्तार

 


रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को 30 वर्षीय विवाहिता के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को रेवती पुलिस ने शुक्रवार के दिन दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाधयक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अकेला देख गलत नियत से युवक छेड़खानी करने लगा। महिला के शोरगुल के बाद मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा कायम कर युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। शुक्रवार के दिन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर एसआई राम सकल यादव द्वारा आरोपित योगेन्द्र यादव निवासी गांव छपरासारिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पुनीत केशरी

No comments