Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया प्राकृतिक खेती के गुर



हल्दी।विकास खण्ड बेलहरी के ग्राम सभा बिगहीं में रविवार को  ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला कृषि गोष्टी का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य अतिथि पुर्व ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय रहे।आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गोष्टी में आये कृषि वैज्ञानिक ने प्राकृतिक खेती,मृदा परीक्षण फसलों में लगने वाले कीटों के बारे व फसल अवशेष प्रबन्धन  के बारे में बिस्तार से बताया। वहीं मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि  कृषि विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन से किसान जागरूक होंगे और किसानों को कृषि सम्बन्धित हर तरह की जानकारी मिल जायेगी। आयोजन का संचालन कृषि विभाग के बाबुराम यादव ने किया।इस आयोजन में मुख्य रुप से ग्राम प्रधान बिगहीं छितेश्वर तिवारी,सुशील पाठक,सुधीर पाण्डेय ,अश्वनी ओझा,कृषि विभाग से आदित्य,प्रवीन मिश्रा,सहित,सैकड़ो किसान मौजूद रहे।


रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments