Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वामी विवेकानंद जयंती व सेवा मिशन का 28 वां स्थापना दिवस मना

 


रेवती (बलिया) । दिव्य प्रेम सेवा मिशन बलिया इकाई द्वारा तालिमपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सेवा मिशन का 28 वां स्थापना दिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एडीआरएम मुरादाबाद निर्भय नारायण सिंह के प्रतिनिधि अशोक सिंह ने बताया कि दूरभाष कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम जी स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रभावित होकर ही मिशन की स्थापना किए हैं।उन्होंने बताया कि विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही हम अपने देश को विश्व गुरु बन पाएंगे।बताया गया कि हरिद्वार में नील धारा के किनारे चंडी घाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन का मुख्यालय है। यह संस्था रोगियों के इलाज तथा उनके बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय की व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्र में बीते 28 वर्षों से काम कर रही है।इस अवसर अशोक सिंह ने 100 जरूरत लोगों के बीच कम्बल वितरित किया। उक्त कार्यक्रम में अभिषेक सिंह सहसंयोजक युवा शक्ति काशी आंचल शैलेश मिश्रा विनोद पासवान पुनः आईटी सचिन विजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


पुनीत केशरी

No comments