Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

Ballia Crime : घर में घुसकर दबंगों ने 30 वर्षीय युवक को कट्टा से गोली मारकर किया घायल

 


 रेवती (बलिया) थाना क्षेत्र के अधीसुझवा गांव में  पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर बदमाशों द्वारा मारपीट के दौरान कट्टा से फायरिंग किए जाने से 30 वर्षीय दीनदयाल यादव घायल हो गए। जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा। बीच बचाव करने में अजय यादव एक अन्य घायल हो गया। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर इलाज किया गया। 

दीन दयाल यादव का विजय यादव के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। बीती रात एक बजे चार की संख्या में लाठी डंडा से लैस मनबढ़ लोगों ने घर के अंदर सो रहें दीनदयाल को बाहर निकाल कर डंडा से जम कर पीटाई की। कट्टा से फायरिंग किए जाने से कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। बीच बचाव में सामान्य रूप से घायल अजय यादव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर उपचार किया गया। 

इस संबंध में सीओ बैरिया मु उस्मान ने बताया कि घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस द्वारा प्राथमिक दर्ज कर चार नामजद मे विजय यादव,नमी यादव,ब्यास यादव तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी राजकुमार फरार है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments