Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नारायण जी सिंह के पिता के निधन पर शोक

 


 रेवती (बलिया)। नगर के बिचलागढ़ निवासी विकास खंड रेवती के ज्येष्ठ उप प्रमुख नारायण जी सिंह के पिता 93 वर्षीय बेनीमाधव सिंह का गत शुक्रवार की शाम निधन हो गया।  स्व: सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार पाठक, प्रमुख प्रतिनिधि पुनीत पाठक, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा नेता अभिज्ञान तिवारी, मांडलू सिंह, सपा नेता अमित पांडेय पप्पू,बिहारी पांडेय आदि ने स्व: सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को दिन में उनका अंतिम संस्कार भैसहा ग्राम सभा स्थित पैतृक भूमि में किया गया। मुखाग्नि नारायण जी सिंह ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments