Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छत से गिरने से पांच वर्षीय बालक घायल

 


 रेवती (बलिया) नगर के दखिन टोला वार्ड नं 11 निवासी जितेंद्र शाह का पांच वर्ष पुत्र दिव्यांशु शुक्रवार को दिन में छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जितेन्द्र शाह अपने घर के आंगन के ऊपर छत पर लगीं लोहे के पाटन को खोल कर पेन्ट कर रहे थे। इसी बीच उनका पुत्र दिब्यांश भी छत पर चढ गया। नीचे देखने के चक्कर में नीचे आंगन में गिर गया। बच्चे के आंगन में गिरने की आवाज मिलते ही घर में चित्कार मच गया। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी रेवती ले कर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया।


पुनीत केशरी

No comments