Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह व उप सभापति पद पर आलोक सिंह निर्विरोध निर्वाचित




रतसर (बलिया) नूरपुर साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया। संचालन समिति के सदस्यों ने नए अध्यक्ष को चयनित किया। आपसी सामंजस्य के आधार पर समिति पर चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। जीत के बाद समर्थकों ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह और उप सभापति पद पर आलोक कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पाण्डेय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर उपेन्द्र नाथ पाण्डेय,अनिल सिंह,उमेश सिंह,हरिहर गोंड,नागेन्द्र यादव,रविन्द्र मौर्या, शिवजी सिंह,ओम प्रकाश सिंह,सुनील सिंह, अरूण कुमार पाण्डेय,वीरेन्द्र राय,विमलावती देवी,विजय सिंह मौजूद रहे।



रिपोर्ट :धनेश पाण्डेय

No comments