Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लोकरंग उत्सव में होगा लोक कलाकारों का जमावड़ा, विलुप्त हो रही परम्परागत

 


बलिया : लोक विधाओं का होगा दो दिवसीय प्रदर्शन। संकल्प साहित्यिक , सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने एवं लोक कलाओं को जीवंत करने हेतु दो दिवसीय लोकरंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का थीम होगा 'लोक से लोकतंत्र' ।  आयोजन के संदर्भ में बलिया कलेक्टर स्थित ड्रामा हाल में 18 फरवरी को आयोजन समिति की बैठक हुई जिसमें उसकी तैयारी के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के संबंध में संकल्प संस्था के सचिव आशीष त्रिवेदी ने बताया की 16, 17 मार्च 2024  को यह आयोजन होगा इसमें जनपद के अलावा जनपद के बाहर के भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । स्थानीय कलाकारों को विशेष महत्व दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि लोकरंग उत्सव के  आयोजन से पहले लोकगीत गायन  प्रतियोगिता कराई जाएगी जिसमें से चयनित कलाकारों को लोक गायक शैलेन्द्र मिश्र के निर्देशन में परम्परागत लोक गीत का एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा तत्पश्चात उन कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।  डॉक्टर इफ्तिखार खान के निर्देशन में कला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी उसमें चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर लगायी जाएगी। इस कार्यक्रम का थीम "लोक से लोकतंत्र" है।  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई जिसमें श्री उपेंद्र सिंह,  उमेश सिंह डॉक्टर इफ्तेखार खान, डॉक्टर कदम्बिनी सिंह , ट्विंकल गुप्ता, वंदना गुप्ता ,शैलेंद्र मिश्र, कृष्ण कुमार यादव मिट्ठू ,आनंद कुमार चौहान और अनुपम पांडेय को शामिल किया गया है। बैठक में आनंद कुमार चौहान , सुशील केसरी , अनुपम पांडेर, आलोक यादव,  राहुल चौरसिया , यश गुप्ता,  रामकुमार , मौसम कुमार,  अमन,  जन्मेजय,  कुमार धैर्य , गुड़िया चौहान,  आलिया , शालिनी गुप्ता,  सुप्रिया , खुशी , भाग्यलक्ष्मी,  रिया , श्रेया , सानिया इत्यादि उपस्थित रहे।



By- Dhiraj Singh

No comments