लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी लोगों से मिले
*गांव में लोगों को बताई सरकार की नीतियां*
रतसर (बलिया) गड़वार विकास खण्ड क्षेत्र के बहादुरपुर कारी, अभईपुर एवं जिगनहरा में बृहस्पतिवार को पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लोगों से आत्मीय संवाद कर सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से मिले। लाभार्थी संपर्क अभियान के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उनसे मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में एक बार पुनः केन्द्र में विकास एवं सुशासन का कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंन लोगों से कहा कि इस बार लोकसभा सभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। डबल इंजन की सरकार दोहरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। डबल इंजन की सरकार के लाभार्थी प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में मौजूद है। भाजपा सरकार से देश की जनता खुश है। लोगों की खुशी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब हम संपर्क अभियान के तहत लोगों के घरों पर जाते है तो लोग हमारे साथ स्वयं ही भारतीय जनता पार्टी का नारा लगाते हुए चलने लगते है। जन संपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, आरकेश दुबे, महेन्द्र चौहान, देवेन्द्र यादव, राजेन्द्र तिवारी, सौरभ सिंह रानू, अभिषेक राय, प्रशान्त राय,बंटी, विनय सिंह,हीरा वर्मा,रिंकू उपाध्याय,योगेश राय,प्रह्लाद चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments