Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मजदूर का शव आते ही परिजनों के चित्कार से गांव के लोग मर्माहत

 


रेवती (बलिया)। स्थानीय ब्लाक के भैसहा गांव निवासी मजदूर प्रमोद राम के महाराष्ट्र के औरंगाबाद में क्रेशर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार की रात मृतक का शव गांव आने पर परिजनों के चित्कार से आस पास के लोगों की आंखें  नम हो जा रही थी।  

प्रमोद औरंगाबाद में क्रेशर मशीन पर कार्य करता था। 12 मार्च को क्रेशर मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  उसे औरंगाबाद स्थित बजाज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान 14 मार्च को उसकी मौत हो गई। 15 मार्च की रात उसका शव गांव आया। मृतक के रूपा व माही दो बच्चिया है। इस घटना से पिता पवन राम माता सावित्री देवी की हालत बदहवास सदृश हो गई है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य के असामयिक मौत से पत्नी चंदा देवी के चित्कार से आस पास के लोग भी द्रवित है।


पुनीत केशरी

No comments