Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

Big Breaking : जेल में कैदियों की खूनी झड़प, दो की मौत

 



पंजाब : जेल में कैदियों की खूनी झड़प, दो की मौत। संगरूर जेल में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जेल के अंदर बंद 4 कैदी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान दो कैदियों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।

संगरूर जेल में बंद 4 कैदियों के बीच झड़प की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान चारों बुरी तरह से घायल थे। चारों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां दो की मौत हो गई। जबकि दो का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

जिन दो कैदियों का इलाज चल रहा है, उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उन्हें पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। हालांकि इस लड़ाई के पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा अभी तक पुलिस ने नहीं किया है। अस्पताल के डॉक्टर ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि धर्मेंद्र और हर्ष नाम के कैदी की मौत हो चुकी है जबकि गगनदीप सिंह और मोहम्मद शाहबाज गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया।



डेस्क

No comments