Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति,कराए गए नामकरण, विद्यारंभ आदि संस्कार



गड़वार(बलिया) : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया द्वारा गड़वार कस्बा के चित्रा विहार सती माता स्थान पोखरा पर आयोजित युवा चेतना जागृति अभियान एवं नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति विधि विधान पूर्वक हो गया। इस अवसर पर दीक्षा पुंसवन, नामकरण,विद्यारंभ आदि संस्कार कराए गए।वहीं मिशन के विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षण संस्थान की रिसर्च प्रोफेसर से सेवानिवृत्त उषा श्रीवास्तव को नारी सशक्तिकरण अभियान का संयोजक बनाया गया।अनुराग श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया।मुख्य यजमान के रूप में विमल गुप्ता सपत्नीक रहे।टोली नायक ने सभी परिजनों,कार्यकर्ताओं को तिलक चंदन लगाकर आशीर्वाद दिया। संचालन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव ने किया।गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, अंजनी कुमार गुप्ता, दयाशंकर चौरसिया, घनश्याम राम, राजीव कुमार गुप्ता, दुर्गावती सिंह, उषा सिंह, मनीष श्रीवास्तव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments