Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गायत्री परिवार द्वारा विश्व कल्याण के लिए किया अखण्ड दीप प्रज्जवलित




गड़वार(बलिया):अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया द्वारा गड़वार कस्बा स्थित चित्रा विहार सती माता स्थान पोखरा पर आयोजित चार दिवसीय युवा चेतना जागृति अभियान गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन की सायं कालीन बेला में भव्य दीप महायज्ञ का  आयोजन किया गया।इस यज्ञ में 1008 नए दीपक जलाए गए।दीप महिलाएं अपने-अपने घरों से थाली में सजा के यज्ञ स्थल पर लायी थीं वैदिक मंत्रों से दीप जलाया गया एवं विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को शांतिकुज से पधारे मनीषी श्रीमान सिंह के मुखारबिंद से पावन प्रज्ञा पुराण कथा का रसपान श्रद्धालु श्रोताओं ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रमाण ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव ने किया।मुख्य यजमान के रूप में विमल गुप्ता सपत्नीक रहे। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय, जिला समन्वयक रविंद्र पांडे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक प्रवीण दुबे,वरिष्ठ परिजन रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, अंजनी वर्मा, आनंद तिवारी, उषा सिंह, दुर्गावती सिंह रजनी गुप्ता शांति देवी, मनीष श्रीवास्तव चंद्रावती आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments