Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव उपाध्याय ने किया आधा दर्जन गांवों का दौरा,नीरज शेखर के लिए मांगा समर्थन




रतसर (बलिया) बलिया लोकसभा चुनाव का सियासी पारा अंतिम दौर में चल रहा है। भाजपा उम्मीदवार व उनके समर्थक क्षेत्र का तुफानी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर के पक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय ने रविवार को फेफना विधान सभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जन संवाद कार्यक्रम के तहत जनता से मिले। जन संवाद के दौरान क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के जिगनहरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता से लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। रतसर नगर पंचायत में प्रबन्धक अरविन्द पाण्डेय के आवास पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए राजीव उपाध्याय ने कहा कि नई सोच,नए विचार,नए सपने और नए संकल्प के लिए भाजपा को अपना वोट दे। जनसंवाद के अगली कड़ी में अराजी मुत्तवक्खी पुर में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। देर शाम पहुंचे जनऊपुर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए बलिया के चौतरफा विकास और समृद्धि के लिए नीरज शेखर के संकल्प पत्र के बारे बताया। कहा कि उनके संकल्प पत्र में बलिया लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ ही आईटीआई एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान खोलवाएं जाएंगे। इस अवसर पर जितेन्द्र राय,संजीव उपाध्याय,बच्चा पाण्डेय, गोल्डन तिवारी,राजू तिवारी,घनश्याम तिवारी,राधेरमण तिवारी,धनन्जय तिवारी,जवाहर पाण्डेय,अभिषेक पाण्डेय,रामनाथ व्यास,अंजनी राजभर,मुक्तेश्वर राजभर,संजय राजभर आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments