Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने से सनसनी

 



 रेवती (बलिया) स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे उत्तर साईड आम के पेड़ के नीचे रविवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। बाद में युवक की शिनाख्त 17 वर्षीय पंकज साहनी पुत्र जगेश्वर साहनी निवासी कस्बा रेवती वार्ड नं०-8 के रुप में की गई।

मृतक पंकज अपने मुहल्ले के तीन दोस्तों संजय साहनी, दीपांकर साहनी तथा कुश साहनी के साथ रविवार को दिन में साढ़े 12 बजे रेवती रेलवे स्टेशन पर गया था। स्टेशन के उत्तर साईड आम के पेड़ पर ढेला फेक कर आम तोड़ रहा था। इसी बीच कोई व्यक्ति आया तथा उसको पकड़ कर पिटाई करने लगा। पंकज को पिटता देख उसके तीनों साथी मौके से भाग गए। पिटाई से बेहोश होकर पंकज जमीन पर गिर पड़ा। किसी व्यक्ति द्वारा बेहोश पंकज को बाईक से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना के एसआई प्रभाकर शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं द्वारा स्टेशन के समीप आरोपित के घर पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा किसी तरह समझा बुझाकर महिलाओं को शांत कर वापस घर भेज दिया गया। मृतक इस वर्ष हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। उससे छोटे 10 वर्षीय अजीत व 7 वर्षीय रितेश दो भाई हैं। मृतक की माता भागमनी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।



पुनीत केशरी

No comments