Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगर पंचायत सहित सामुदायिक स्वास्थ्य व उप केन्द्रों पर 1600 पौधों का हुआ रोपण

 


 रेवती (बलिया) नगर पंचायत सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केन्द्रों पर विभिन्न प्रजाति के 1500 पौधौ का रोपण किया गया। नगर पंचायत के विभिन्न स्थलों पर जामुन, सांगवान, सफेदी, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए। वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाग साहनी, गणेश रावत, राजकुमार चौहान, रोशन, धमेंद्र आदि कर्मी मौजूद रहे। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती के प्रांगण में अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 100 पौधे लगाने का शुभारंभ किया गया। अधीक्षक डॉक्टर कुमार ने आम के पौधे का रोपण किया। कहा कि पेड़ लगाओ, बचाओ जन अभियान 2024 के रूप में मनाया जा रहा है एक पेड़ 100 पुत्र के समान होता है। अधिकतर जामुन, सागवान,  सफेदी, अमरूद, आंवला आदि के पौधें लगाए गए। इस दौरान डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ,डॉक्टर बद्री राज यादव, संदीप शर्मा,अभय कुमार ,अशोक कुमार , अजय कुमार, अजीत कुमार, पत्थर राम आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहतवार पर डॉ शशि प्रकाश पांडे, कुसौरी कलां पर डॉक्टर अरविंद वर्मा सहित हुसैनाबाद, भोपालपुर में 75 पौधे लगाए गए।


 पुनीत केशरी

No comments