Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नीम व चितवन के 22 पौधों का हुआ रोपण

 


 रेवती (बलिया) कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा  पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रिय वन अधिकारी पवन तिवारी की उपस्थिति में रेवती बैरिया मार्ग के मनस्थली एजुकेशन सेंटर, शेमुषि विद्यापीठ के समीप सड़क के किनारे व ट्रस्ट के परिसर में नीम व चितवन के 22 पौधों का रोपण किया गया।  ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट के बैनर तले अधिक से अधिक वृक्ष लगाया जायेगा। लगाए गए वृक्ष की सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस इस मौके पर राजेंद्र ओझा, ज्ञानेश्वर शुक्ला, सुबोध यादव, राजेश तिवारी, अनिल तिवारी, ओमप्रकाश गिरी,आदि लोग मौजूद थे।


पुनीत केशरी

No comments