Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमैन स्वर्गीय जवाहर सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

   




मनियर, बलिया। डिस्ट्रिक्ट बोर्ड बलिया के पूर्व चेयरमैन तथा मनियर इंटर कॉलेज सहित जिले के कई शिक्षण संस्थानों के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय जवाहर सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  सोमवार को मनियर कस्बा स्थित चान्दु पाकड़  सिनेमा हॉल पर किया गया। स्वास्थ शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दिग्विजय कुमार ,आयुष के डॉक्टर उग्रसेन एवं अस्पताल के स्टाफ अंजनी पांडेय ,जितेंद्र सिंह ,सोनू सिंह सहित आदि लोगों ने मरीजों का इलाज किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह रहे जिन्होंने स्वर्गीय जवाहर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विभिन्न वक्ताओं ने स्वर्गीय जवाहर सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विधिवत प्रकाश डालते हुए कहा कि वह ऐसे महामानव थे जो लोगों के दुख दर्द एवं पीड़ा में मदद करने के लिए सदैव अग्रणी रहते थे‌। उनका कृतित्व आज भी विराजमान है। जवाहर सिंह जैसे लोग जब मनियर में थे तो इन लोगों की राजनीति की डंका जिले से लेकर प्रदेश तक बजती थी ।उनके न रहने से मनियर में राजनीतिक ह्रास हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व अध्यापक अमर सिंह ,विक्रमादित्य सिंह ,शिवनारायण राय, युवा नेता गोपाल जी ,सुधा तिवारी, रविंद्र सिंह ,सुरेश मिश्रा, सुनील कुमार उपाध्याय, डब्लू सिंह ,त्रिलोकी यादव,  पूर्व सभासद कंचन सिंह, प्रदीप सिंह,अशोक सिह , मंटू सिंह, सभासद संजीत कुमार सिंह ,सत्यदेव सिंह, हृदय शंकर तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह एवं संचालन युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी ने किया। स्वर्गीय जवाहर सिंह के सुपुत्र अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह उर्फ आंशु सिंह,प्रदीप कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments