Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

थाना दिवस में आई नौ शिकायतें, सात निस्तारित

 



गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारियों को नौ शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर सात का निस्तारण किया गया। शनिवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मूलचंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के छह व पुलिस सम्बंधित तीन मामलों सहित कुल नौ मामलों के निस्तारण के लिए फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिसमें से पुलिस सम्बंधित तीन मामलों व राजस्व सम्बंधित चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष दो राजस्व सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त रूप से टीम गठित कर भेजी गई। इस दौरान लेखपाल भी मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments