Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तीन बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, सनसनी

 


भोपाल। तीन बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, सनसनी। मध्यप्रदेश के भिंड में गोली चलने से सनसनी फैल गई। तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल मामला ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकाहटा पुलिया का है जहां पर आज तीन बदमाशों ने एक वाइक सवार को गोली मार दी। गोली से रामबरन सिंह उम्र 55 वर्षीय के हाथ में गोली लगी गोली लगने से आसपास के लोग जमा हो गए वहीं आसपास के लोगों ने ऊमरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर ऊमरी पुलिस पहुंची। पुलिस के द्वारा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है। ऊमरी पुलिस अभी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना अभी संदिग्ध लग रही है। पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।



डेस्क

No comments