Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदले जाने की मांग

 


रेवती (बलिया) बीते एक सप्ताह से सुबह 5 से 8 बजे तक नियमित विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को प्रातः जलाभिषेक करने वाली महिलाओं व शिवभक्तों को स्नान ध्यान करने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों के लंच तैयार करने से लेकर उन्हें स्नान कराने में महिलाओं को तमाम तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीन घंटे के बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति शुरू होती है। बार बार ट्रिपिंग के चलते लोगों की मुश्किलें और बढ़ जा रहीं हैं। इस संबंध में नगर के विद्युत उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लोगों को हो रहीं परेशानियों को देखते हुए उक्त विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदले जाने की मांग की है।


पुनीत केशरी

No comments