Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ़ सतन यादव पर जानलेवा हमला करने वाले 6 लोगों में 5 को बैरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


By- Dhiraj Singh


बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्रा गिरी के मठिया निवासी ग्राम पंचायत जगदेवा के प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ़ सतन यादव (48) को शनिवार की देर शाम तिवारी के मिल्की चिरैया मोड़ मार्ग पर मखदुमपुर गांव के सामने उस समय चाकू व लाठी डंडे से आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया, जब वह मधुबनी से अपने रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। चाकू लगने से सतन यादव सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद उन पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमलावर हमला कर रहे थे। तभी सामने से आ रही चार पहिया वाहन की लाइट देख हमलावर प्रधान को घायल अवस्था में छोड़कर भाग खड़े हुए।

ग्राम प्रधान मौके पर गंभीरावस्था में तड़पते रहे।राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी वैन ने घायल सतन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा  पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना ग्राम प्रधान के परिजनों ने बैरिया पुलिस को दी। सूचना पर परिजनों के साथ-साथ दर्जनों ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंच गए। वहीं बैरिया पुलिस ने भी अस्पताल में पहुंचकर घायल से घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

ग्राम प्रधान सतन यादव के भाई विजेंद्र यादव ने बताया कि प्रधान जी मधुबनी के अपने रिश्तेदार विद्या यादव के घर आयोजित किसी कार्यक्रम में गए थे। वहीं से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए लोगों ने उनकी हत्या के नियत से हमला बोल दिया। प्रधान के भाई ने बताया कि एक पखवारा पूर्व ग्राम प्रधान सतन यादव पर हमला हुआ था। जिसमें पूर्व प्रधान राम जी यादव उर्फ उत्तील यादव, उनके भाई लक्ष्मण यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था, किंतु पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और दोबारा हमला कर दिए।

इस मामले में प्रधान के भाई विजेंद्र यादव की तहरीर पर पूर्व प्रधान राम जी यादव उर्फ उत्तील यादव, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र यादव, भोला यादव, राजेंद्र यादव व मंटू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण दोनों लोगों में काफी दिनों से दुश्मनी चली आ रही है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इस प्रकरण पर पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ी घटना हो सकती है।ग्राम प्रधान सतन यादव पर हमले की सूचना पर एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान रविवार की सुबह बैरिया थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कोतवाल से की। वही पीड़ित प्रधान परिवार को सुरक्षा मुहैया करने की भी मांग की है। रविवार को सुबह इस बाबत ग्राम प्रधान अशोक पांडे, अमरदेव यादव, हृदयानंद वर्मा, रोशन गुप्त, बबलू सिंह, रवि सिंह सहित दो दर्जन प्रधानों कोतवाल से मुलाकात किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।


पांच अभियुक्त गिरफ्तार

लक्ष्मण यादव पुत्र स्व. तपेशा यादव, जितेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. श्रीभगवान यादव, राजेन्द्र यादव पुत्र बासदेव यादव, मन्टू यादव पुत्र कन्हैया यादव व भोला यादव पुत्र राजेन्द्र यादव (सभी निवासी मिश्र गिरी का मठिया थाना बैरिया, बलिया) को गिरफ्तार किया है। पुलिस धारा 191 (2) , 109 बीएनएस के तहत चालान न्यायालय कर दिया।

No comments