Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रेवती नगर क्षेत्र में समारोह पूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस

 






रेवती (बलिया) रेवती नगर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों की उपस्थिति में अध्यक्ष जयश्री पांडेय, ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ शकील अहमद, गोपाल जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय पर प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव, मनस्थली एजुकेशन सेंटर पर प्रबंधक डा. अरूण प्रकाश तिवारी, शेमुषि विद्यापीठ पर जनपद के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार सिंह, गोपाल जी मेमोरियल स्कूल पर आयुष श्रीवास्तव, साई पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, आर एन पी पब्लिक स्कूल पर नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पांडेय, स्थानीय थाना पर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह, शहीद स्मारक पर प्रमुख प्रतिनिधि पदुमदेव पाठक,राजा शिशु शिक्षा निकेतन पर प्रबंधक मांडलू सिंह, नवजीवन पब्लिक स्कूल पर नंदलाल केशरी, इंडेन गैस सेवा केन्द्र पर प्रो. राजेश गौतम, आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर मनोज शर्मा, प्राथमिक विद्यालय भोपालपुर में डां बद्री राज यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


पुनीत केशरी

No comments