Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जलाभिषेक के लिए देवघर गए रेवती निवासी बुचानी पांडेय के घर में घुसे चोरों ने नगदी सहित हजारों रूपए के सामान पर किया हाथ साफ

 


रेवती (बलिया) नगर के दखिन टोला वार्ड नंबर 14 निवासी दिग्विजय उर्फ बुचानी पांडेय के घर में घुसे  अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों रूपए की संपत्ति चुरा ले गए। 

बताया जाता है कि बुचानी पांडेय की शादी नही हुई है। परिवार में वह अकेले रहते हैं। सावन की अंतिम सोमवार को देवघर झारखंड में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गए हुए थे। मंगलवार को गांव पहुंचें तो घर के गेट का दरवाजा खुला देख अवाक रह गए। अंदर प्रवेश किए तो पता लगा कि उनके जलाभिषेक जाने पर घर सूना जान बड़े इत्मिनान से चोरों ने 18 हजार रुपए नगदी, टुल्लू पम्प का मोटर, स्टेपलाईजर, इन्वर्टर, एक बड़ी बैट्री सहित हजारों रूपए की संपत्ति चुरा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments