Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सनबीम की छात्राओं ने देश की प्रसिद्ध महिलाओं पर दिखाई दमदार प्रस्तुति






 

बलिया। एक देश तभी विकसित कहा जा सकता है जब उस देश की आधी आबादी संपूर्ण रूप से शिक्षित हो व पुरुषों के सापेक्ष किसी भी क्षेत्र में अवसर से वंचित न हो। भारत देश की सशक्त महिलाओं ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों को झेल कर उच्च मुकाम हासिल किया है। 

     विद्यालय के शिक्षक नवचंद्र तिवारी के दिशा - निर्देशन में संकल्प हाल में सिविक्स के पाठ 'वूमेन चेंज द वर्ल्ड' (महिला सशक्तिकरण) पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम सेवा में जाने वाली महिलाओं के चरित्र पर कक्षा 7 की छात्राओं ने बड़े ही शानदार ढंग से प्रस्तुति दी। देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, आईपीएस किरण बेदी, द्रौपदी मुर्मू, कल्पना चावला, मैरी कॉम,रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, विनेश फोगाट आदि सशक्त महिलाओं के चरित्र को जीवंत किया। यह क्रियाकलाप, एक्ट (नाटक), एसडीजी आधारित जेंडर इक्वलिटी, पीपीटी, पोस्टर्स, स्पीच आदि की प्रस्तुतियां देने वालों में रागिनी, जान्हवी,विद्या, उर्वी, अक्षिता, प्रशस्ति, नव्या, माही, सौम्या, जोया, सृष्टि, साक्षी, आराध्या, संग आदित्य, आदर्श, प्रांजल, अक्षत,अथर्व, सुमित, रुद्र प्रताप आदि थे।

      मौके पर अतिथि के रूप में प्रशासक एसके चतुर्वेदी, हेडमिस्ट्रेस नीतू पांडेय, कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश यादव एवं सी बी पांडेय थे। विद्यालय के निर्देशक डॉ कुंवर अरुण सिंह व प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने बच्चों के इस कार्य की जमकर सराहना की। संचालन शुभांग स्वामिन, आग्रयी गुप्ता व आयुष सिंह ने किया।



By- Dhiraj Singh

No comments