Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिला डेस्क, आगंतुक कक्ष सहित अभिलेखों का किया का एसपी ने किया निरीक्षण

 






रेवती (बलिया) । पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को दिन में स्थानीय थाना का औचक निरीक्षण किया। 

आधे घंटे के निरीक्षण में उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, विवेचना कक्ष, शस्त्र, अपराध से संबंधित अभिलेख, निर्माणाधीन आरक्षी बैरक का अवलोकन किया। पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आगंतुकों से अच्छा व्यवहार करने, महिला से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण आदि के संबंध में थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही  कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी। एस पी के थाना परिसर में आने की सूचना मिलने पर हड़कंप की स्थिति बन गई। एस पी ने बताया कि इसके पूर्व दोकटी,चांददियर पुलिस चौकी सहित बिहार से लगे मांझी बार्डर का निरीक्षण किया।


पुनीत केशरी

No comments