Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर हुई भाजपा की बैठक

 



➡️ हर घर तिरंगा कार्यक्रम जन उत्सव के रूप में मनाएं : उपेन्द्र तिवारी


रतसर (बलिया) हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत के एक निजी मैरिज हाल में बैठक हुई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा पदाधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि 12 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता स्व.विनोद राय के शहादत दिवस पर नरही में श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। 11 से 13 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय हर घर तिरंगा यात्रा,युद्ध स्मारक व स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के मूर्ति के आसपास स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करनी है,वहीं 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन विभीषिका के दिन मौन जुलूस निकाली जाएगी। 14 अगस्त भारत के इतिहास का काला दिन है। देश का विभाजन विभीषिका पीड़ा देने वाली है। इस विभाजन को भावी पीढ़ी को याद कराना है। इसके पूर्व पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरूआत की गई।  बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,विजय वर्मा, विजय गुप्ता, देवेन्द्र गिरि,अजय सिंह,धनेशर वर्मा, सच्चितानंद सिंह, राजेन्द्र तिवारी, बंटी सिंह,मनोज सिंह,योगेश राय, ओमप्रकाश वर्मा, महेन्द्र चौहान,रमेश सिंह, टुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टुनटुन उपाध्याय ने किया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments