Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों ने दरोगा पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में पहुंचे अस्पताल

 



चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के पास रविवार की दोपहर नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। इसका फायदा उठाते हुए दोनों बदमाशों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीनकर उनपर ही फायर झोंक दिया और भागने लगे। हलांकि जवाबी फायर में पुलिस ने दोनों को घायल कर दिया। दोनों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।


नौगढ़ के गहिला बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को तीन आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो को पकड़ लिया। दोनों को रविवार को रिमांड के लिए विशेष कोर्ट ले जाया जा रहा था। इस बीच दिलबगरा पहाड़ी के पास पुलिस वाहन पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भागने की फिराक में दरोगा का ही सर्विस रिवाल्वर छीनकर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस टीम पलटवार करते हुए फायरिंग की। जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। जिन्हें नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों अभियुक्तों को लेकर पैर में गोली लगी है।


डेस्क

No comments