Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इकोसेफ एग्रिसाइंस कंपनी ने किसानों के लिए उन्नत और विश्वसनीय उत्पाद करने का लिया है संकल्प : राजीव हुड्डा

 


➡️ 15 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित


रतसर (बलिया)  इकोसेफ एग्रिसाइंस छात्रवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में  अध्यक्ष अवधेश पांडेय, मुख्य अतिथि इकोसेफ एग्रिसाइंस के प्रबंध निदेशक श्री राजीव हुड्डा, विशिष्ट अतिथि केवीके बलिया से वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० संजीत कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा० अभिषेक यादव, एनएसएम डॉ. अशोक कुमार सिंह,शिवजी सिंह इण्टर कॉलेज प्रबंधक नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अंजनी सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर एग्रीजंक्शन से सुरेंद्र यादव , गोल्डन फर्टिलाइजर से बृजेश गुप्ता , आरएम ऋषि यादव,एरिया मैनेजर अभिषेक सिंह,सेल्स ऑफिसर हेमन्त सिंह,सहित इकोसेफ टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समारोह के दौरान कुल मिलाकर 15 से अधिक विद्यार्थियों को चेक, प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष आयोजित की गई थी, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के किसानों के बच्चों ने भाग लिया था। बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर इकोसेफ द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की गई थी, और इसी सूची में स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इकोसेफ एग्रिसाइंस के प्रबंध निदेशक श्री राजीव हुड्डा का उद्देश्य किसानों और उनके बच्चों दोनों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का उत्थान किया जा सके। वे मानते हैं कि किसानों के साथ-साथ उनके बच्चों के भविष्य को सशक्त करना आवश्यक है। इसी दिशा में, वे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को किसानों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करते हैं, ताकि कम लागत में किसानों को अधिक आय प्राप्त हो सके।

इकोसेफ एग्रीसाइंस ने हमेशा से किसानों के लिए उन्नत और विश्वसनीय उत्पाद प्रदान करने का संकल्प लिया है, और इसी दिशा में हमारी कंपनी ने कई उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद विकसित किए हैं, जो किसानों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हुए हैं।

इकोगोल्ड और फायरप्लस जैसे हमारे उत्पादों को विशेष रूप से पौधों की अच्छी पैदावार के लिए डिजाइन किया गया है। इकोगोल्ड एक उन्नत जैविक खाद है, जो मिट्टी की उर्वरकता को बढ़ाकर फसलों की पैदावार को गुणात्मक रूप से सुधारता है। वहीं, फायरप्लस एक प्रभावी कीटनाशक है, जिसे विभिन्न फसलों में कीटों से बचाव के लिए उपयोग किया जा सकता है।

किसानों ने इकोगोल्ड और फायरप्लस को अपनी फसलों में उपयोग करके बेहद संतोषजनक परिणाम प्राप्त किए हैं। विशेषकर धान,मक्का, सोयाबीन,और अन्य सब्जी वर्गीय फसलों में इन उत्पादों के उपयोग से न केवल पैदावार में वृद्धि हुई है, बल्कि फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

इकोसेफ एग्रीसाइंस को गर्व है कि हमारे उत्पाद किसानों की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं और उन्हें अपने खेतों में बेहतर उत्पादन और लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम आगे भी किसानों की भलाई और उनकी फसलों की उत्कृष्ट पैदावार के लिए ऐसे ही उन्नत उत्पाद विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री हुड्डा स्वयं एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से जुड़े हैं। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने और किसानों से जुड़ने के बाद,उन्होंने उनकी समस्याओं को समझा और महसूस किया कि वे कंपनियों में काम करने के बजाय सीधे किसानों की मदद करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने इकोसेफ एग्रिसाइंस इंडिया प्रा.लि.की स्थापना की। इस कंपनी के माध्यम से वे न केवल किसानों को बल्कि उनके बच्चों को भी सशक्त बनाने के लिए योजनाएं बनाते हैं। इकोसेफ एग्रिसाइंस छात्रवृत्ति योजना भी इन्हीं योजनाओं का एक हिस्सा है।

इकोसेफ एग्रिसाइंस का मानना है कि शिक्षा से ही समाज की प्रगति संभव है, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह योजना चलाई जा रही है। यह योजना अगले वर्ष भी जारी रहेगी। इकोसेफ एग्रिसाइंस अपने स्लोगन "इकोसेफ एग्रिसाइंस का प्रयास, कृषि के साथ शिक्षा का विकास" के साथ आगे बढ़ रही है। इस समारोह के दौरान किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई और बेहतर उत्पादन के उपाय भी सुझाए।

इकोसेफ एग्रिसाइंस इंडिया प्रा. लि. इस प्रकार शिक्षा और कृषि दोनों क्षेत्रों में विकास की दिशा में अग्रसर है और इस प्रकार के आयोजन कर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments