Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

द शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे प्रतियोगिता में द होराइजन स्कूल गड़वार के छात्र छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलर बेल्ट टेस्ट का हुआ आयोजन




गड़वार (बलिया) द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर गड़वार बलिया में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को विद्यालय के कराटे आडोटोरियम हाल में सम्पन्न हुआ इस बेल्ट टेस्ट परीक्षा में द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया के ही छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कलर वेल्ट पास हुए खिलाड़ियों में येलो बेल्ट अपूर्व उपाध्याय प्रिशा, शशिकला आराध्या चौधरी पंखुड़ी आरोही सिंह रिद्धि सिंह अंकुश यादव रूद्र सिंह अवनीश यादव आर्यन उपाध्याय,रुद्र प्रताप पाण्डेय रूद्र सिंह,हर्षित तिवारी,

आरेंज बेल्ट रुद्र सिंह,देवांश सिंह,उज्जवल सिंह,सक्षम सिंह यादव,उत्कर्ष उपाध्याय,कृष्ण यादव,अर्नव सिंह,विश्वदीप जायसवाल,ग्रीन बेल्ट आयुष तिवारी प्रतीक गुप्ता,ब्लू बेल्ट  प्रिंस गुप्ता अखंड प्रताप सिंह तथा पर्पल बेल्ट सौम्या सिंह आयुष कुमार गुप्ता,सुदीप अधिकारी,रामकृष्ण सिंह आदि पास हुए। यह बेल्ट टेस्ट वर्तमान द होराइजन स्कूल के कराटे कोच एवं द शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव एल.बी.रावत रेफरी कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के देख रेख में किया गया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. सिंह ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल को अच्छे से प्रदर्शन करने के साथ साथ अनुशासन में रहते हुए खेल को अच्छे से खेलें आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विद्यालय के मैनेजर मनोज सिंह ने सभी बेल्ट टेस्ट में पास हुए खिलाड़ियों को दूरभाष पर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की उपस्थित रहे उपप्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव, मीनू सिंह,सबा, जीतेन्द्र मिश्रा,आदि शामिल रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments