Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ग्राम पंचायत महथापार में कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किये गए विष्णु कुमार



मनियर, बलिया। विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत महथापार के ग्राम प्रधान संगीता देवी द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र का प्रयोग कर प्रधान पद प्राप्त कर लिया गया था। महथापार निवासी पंचानंद सिंह की शिकायती पत्र के जाँचोपरांत दोषी पाये जाने  के बाद संगीता देवी को प्रधान पद से दो सप्ताह पुर्व  पदच्युत कर दिया गया था ।उसके बाद ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर प्रधान पद पर अग्रिम निर्वाचन होने तक प्रधान पद के कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन हेतु ग्राम पंचायत के सदस्यों में से विष्णु कुमार पुत्र मंगल प्रसाद को कार्यवाहक प्रधान पद पर नियुक्त किया गया। इसके बाद गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है।



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments