Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो होमगार्ड जवानों के अवकाश ग्रहण पर उन्हें दी गई सम्मान पूर्वक विदाई



 रेवती (बलिया) । स्थानीय थाना में कार्यरत होमगार्ड के जयशंकर सिंह व काशीनाथ यादव के अवकाश ग्रहण करने पर स्थानीय थाना परिसर में शनिवार की शाम आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। 

अपने संबोधन में थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि अपना कार्यकाल पूरा कर आप दोनों अपने घर घर जा रहे है। आगे का जीवन अपने परिवार के बीच रहकर बिताएंगे यह खुशी की बात है। आप लोगो का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। उपस्थित पुलिस  होमगार्ड के जवानों को भी अपने कार्यकाल मे इसी तरह का आचरण करना चाहिए। इसके पूर्व दोनों रिटायर्ड होमगार्ड के जवानों को साईकिल, वस्त्र,छाता, भागवत गीता की पुस्तक तथा माल्यार्पण कर सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान संतराम, स्वतंत्र गुप्ता,विकास गुप्ता, लुकडी पांडेय आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments