Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से जनता में मचा हाहाकार

 


रेवती (बलिया) गुरुवार की रात नौ बजे से शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक पूरी रात , लगातार 12 घंटे नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त रहा 

गुरुवार की रात नौ बजे हुई हल्की बारिश के बाद ब्रेक डाउन के चलते आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। उमश व सघन आबादी के चलते महिलाओं, बच्चों व लोगों को रतजगा करना पड़ा। घंटा दो घंटा सोना हराम हो गया। पेयजल के लिए भी जनता में हाहाकार मचा रहा। नगर क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई। 

दिन में एक घंटा में पांच, छ बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों का हाल बेहाल है। सरकार लाख दावा कर ले, किन्तु  ट्रांसफार्मर जलने, ट्रिपिंग, आए दिन हो रहे फाल्ट, तार टूटने आदि के कारण विद्युत की आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है।


पुनीत केशरी

No comments