Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

65 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला से दूध देने वाले ने दुष्कर्म करने...

 



बलिया : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जी हां, हम बात कर रहे है बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की, जिसके साथ वृद्धा दुष्कर्म का असफल प्रयास किया गया है। घटना के चार दिन बाद महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। वहीं, इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय महिला अकेले अपने घर में रहती है। बेटा बाहर किसी शहर में नौकरी करता है। रोज दूध देने वाला राकेश यादव विगत बुधवार की शाम दूध देने के लिए उक्त महिला के घर गया। दूध लेकर महिला जब घर में जाने लगी तो वह पीछे से पकड़कर गंदी हरकत करने लगा। महिला के चीखने चिल्लाने पर वह भाग खड़ा हुआ।

तीन दिनों तक महिला लोक लाज के चलते चुप रही, किंतु रविवार की सुबह दूध देने वाला राकेश यादव महिला को दिख गया। महिला भयभीत हो गई और घटना की सूचना 112 नंबर पीआरबी वैन को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने महिला को अपने साथ लेकर थाना पहुंची, जहां महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



By- Dhiraj Singh

No comments