Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नशे की बढ़ती लत से युवाओं का भविष्य खतरे में : सक्षम

 



गड़वार (बलिया) देश का युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। इसका एक कारण है सहनशक्ति की कमी। युवा आजकल बहुत जल्दी अपना हौसला खो देते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन में चले जाते है और फिर वे नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हालात से लड़ना सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं। उक्त बातें शुक्रवार को परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय ने हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में आयोजित " युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृति" विषयक गोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने बताया  कि आजकल नशा फैशन बनता चला जा रहा है। गलत संगत में पड़कर नशे को फैशन मान लेना युवा वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी है। कहा कि दूसरों की देखा-देखी भी लोग नशा करने लग जाते हैं। अपने आपको आधुनिक बनाने के लिए नशे का सहारा लेने लगते हैं, जो कि गलत है। युवा वर्ग की कमजोर सोच का फायदा उठाते हुए नशे के व्यापार में लगे हुए लोग उन्हें नशे के लिए प्रेरित करने लग जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा अपने आपको मजबूत बनाएं और गलत संगति से बचें। कोई भी परेशानी अपने माता-पिता के साथ में शेयर जरूर करें। डा० अनीश कुमार ने बताया कि

युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति वास्तव में चिंताजनक है। युवा उचित मार्गदर्शन के अभाव में नशा करते हैं। इंजी. पवन पाण्डेय ने कहा कि किशोरावस्था के बालकों पर खास ध्यान दिया जाए। उनकी संगत पर निगाह रखी जाए। संगत ठीक हो तो बच्चे नशे के जाल से बच जाते हैं। इस अवसर पर मोहित कुमार , राहुल,मनोज, मुकेश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनन्जय पाण्डेय एवं संचालन डा० मानवेन्द्र कुमार ने किया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments