Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गड़वार- बलिया मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय बरगद एवं आम का पेड़, आवगमन हुआ बाधित



गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़वार-बलिया मार्ग पर पुराने एचपी पेट्रोल पंप के समीप सुबह अचानक हल्की बारिस के कारण सड़क किनारे खड़ा पुराना विशालकाय बरगद एवं आम का संयुक्त पेड़ सड़क पर गिर गया। सड़क पर पेड़ गिर जाने से दोनों तरफ का आवागमन प्रभावित हो गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ टूटकर गिरा उस समय वहां से कोई वाहन गुजर नही रहा था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। बाद में पुलिस व ग्रामीणों की मदद से पेड़ कटवा कर सड़क से हटवाया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे गडवार-बलिया मार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास खड़ा विशालकाय बरगद एवं आम का संयुक्त पेड़ सड़क के बीच गिर गया। इससे वाहन चालकों का परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरह से दो पहिया वाहन बाई पास नहर रोड से निकलते रहे। वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई,लेकिन कोई भी मौके पर पेड़ हटाने नहीं आया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को मार्ग से हटाया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments