Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अमर सुहाग की कामना को लेकर महिलाओं ने किया हरितालिका तीज



*➡️ भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना की*


गड़वार : अखण्ड सौभाग्य का प्रतीक हरतालिका तीज व्रत शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया।महिलाओं ने अखण्ड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की और 24 घंटे का निर्जला उपवास किया। इस दौरान क्षेत्र के मंदिरों में सुहागिनों की भारी भीड़ रही। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पुरोहितों से कथा सुनी। इसके बाद देर रात तक व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। हरितालिका तीज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया नक्षत्र में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने घर और मंदिरों में तीज व्रत की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। गौरी शंकर की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा की गई। मां पार्वती को सुहाग का सामान भी अर्पित किया गया। इसके अलावा रात में भजन-कीर्तन भी हुआ। हरितालिका तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं हरी चुड़ियां और हरी साड़ी पहनती है। शनिवार को सूर्योदय के बाद व्रत रखने वाली महिलाएं ब्राह्मणों को भोजन कराकर व्रत का पारण करेंगी।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments