Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारत सहित अन्य देशों के हिन्दुत्व के हितों के प्रति सक्रिय है विश्व हिन्दू परिषद - मंगल देव चौबे

 


रेवती (बलिया)। "विश्व हिन्दू परिषद" के 60 वें स्थापना दिवस पर "षष्ठीपूर्ति" वर्ष का आयोजन रेवती के ड्वाकरा हाल  में किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राम दरबार ,भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन साथ किया गया।  

 बतौर मुख्य अतिथि प्रान्त सहमंत्री मंगल देव चौबे ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही विश्व हिन्दू परिषद न केवल भारत अपितु सम्पूर्ण विश्व के हिन्दुओं,उनकी संस्कृति एवं हिन्दू हितों के प्रति सक्रिय रहा है। देश में बढ़ रहे अधर्म एवं दुराचार का विरोध करते हुए भारतीय संस्कृति का संरक्षण करता रहा है I विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण  जन्माष्टमी के दिन मुंबई स्थित महर्षि संदीपनी आश्रम में पुज्य साधु संतों द्वारा हिन्दू संस्कृति के संरक्षण एवं पुनरुधान  के लिए किया गया। कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर चुका है और इस कालखंड में अपने सामने आने वाले अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने का काम किया है। 

जिला कार्याध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने विहिप का परिचय देते हुए बताया कि राष्ट्र और धर्म तथा हिन्दू बहन बेटियों, गौ माताओं पर जब जब प्रहार हुआ है तब तब बजरंग दल ने संरक्षण देने का कार्य किया है I  चाहे गौ तस्करी हो या धर्मांतरण या फिर राम मंदिर के लिए संघर्ष हो, बजरंग दल सदैव अपने प्राणों को अपने हाथो में लेकर चलता है 

इसके पश्चात कार्यक्रम की कड़ी में सभी प्रखण्ड अध्यक्ष संयोजकों एवम् नवीन पदाधिकारियों का अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विभाग मंत्री विवेकानंद पांडेय, जिला मंत्री भानू तिवारी, प्रांत प्रचार प्रभारी अजय श्रीवास्तव, योगेश पांडेय ,सतीश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, आकाश साहनी आदि उपस्थित रहे। 

 अध्यक्षता रेवती प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पांडेय एवम् संचालन जिला सह संयोजक सौमित्र पाण्डेय ने किया।


पुनीत केशरी

No comments