Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रहने से जनता में रहा गहरा आक्रोश

 


 रेवती (बलिया) । नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रहने से जनता में जबरदस्त आक्रोश रहा। उमस, गर्मी के चलते बच्चें , बुजुर्ग, महिलाओं का घंटा दो घंटा सुकुन से सोना हराम हो गया। शुक्रवार को दिन भर में एक दो बार घंटा,आधा घंटा के लिए बिजली आई फिर दिन भर आपूर्ति ठप्प रही। लोगों के घरों के इन्वर्टर, बैट्री भी डाउन हो गया। कुटीर उद्योग धंधे,आटा चक्की, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रहा। 

विद्युत केंद्र पर कार्यरत कर्मी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि हुसेनाबाद में तकनीकी फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित है। साय से सप्लाई ठीक हो जाएगी।


पुनीत केशरी

No comments